रांची. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रविवार को अपने 13 और प्रत्याशियों की सूची जारी की। पूर्व मुख्यमंत्री व झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन बरहेट और दुमका विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 2014 विस चुनाव में भी हेमंत ने इन्हीं दोनों सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें बरहेट से उनकी जीत हुई थी, जबकि दुमका में उन्हें भाजपा प्रत्याशी डॉ. लुईस मरांडी ने हराया था।
विधान सभा क्षेत्र | प्रत्याशी |
मधुपुर | हाजी हुसैन अंसारी |
निरसा | अशोक मंडल |
चंदनकियारी | विजय रजवार |
बरहेट | हेमंत सोरेन |
बोरियो | लोबिन हेंब्रम |
राजमहल | केताबुद्दीन शेख |
लिट्टीपाड़ा | दिनेश विलियम मरांडी |
महेशपुर | स्टीफन मरांडी |
शिकारीपाड़ा | नलिन सोरेन |
दुमका | हेमंत सोरेन |
जामा | सीता सोरेन |
नाला | रविंद्र नाथ महतो |
पोड़ैयाहाट | अशोक कुमार |